Ticker

6/recent/ticker-posts

दबंगों के हमले से घायल महिला की हुई मौत, जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज, हमलावर हुए फरार...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के ग्रामीण भरवारी बैरिहा गांव में 2 फरवरी को गांव में दबंगों ने बनारसी लाल उनकी पत्नी सुगगन देवी और उनकी बहु ननकी देवी पर प्राण घातक हमला किया था जिससे तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई थी, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान सुगगन देवी उम्र 57 वर्ष पत्नी बनारसी लाल की रविवार की भोर में मौत हो गई, महिला की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया है सूचना देने के 3 घंटे बाद चौकी पुलिस लाश पोस्टमार्टम को भेजने के लिए मौके पर नहीं पहुंची, तब ट्विटर के माध्यम से अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई अधिकारियों को जानकारी दिए जाने के बाद पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है बताया जा रहा है कि अभी तक हमलावरो की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है, तीन लोगों पर प्राण घातक हमले किए जाने की घटना को 9 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस ने मामले में 323 504 506 का मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है ।

जबकि प्राण घातक हमले के मामले में पुलिस को प्राण घातक की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना था लेकिन पुलिस ने घायल बनारसी लाल की तहरीर बदलवा कर दूसरी तहरीर के आधार पर हल्के धारा में मुकदमा लिखकर हमलावरों को लाभ देने का प्रयास किया है हमलावरों को बचाने का ठेका लेने का आरोप चौकी इंचार्ज भरवारी पर परिजनों ने लगाया है, तीन लोगों पर प्राण घातक हमले के इस मामले में तहरीर बदलवा कर मुकदमा लिखने के मामले में यदि चौकी इंचार्ज भरवारी के कारनामों की उच्च अधिकारियों ने जांच कराई तो चौकी इंचार्ज को कठोर दंड मिलना तय है चौकी इंचार्ज के अपराधियों को बल देने और तहरीर बदलवा कर हल्की धाराओं में मुकदमा लिखने के मामले को अधिकारी भी संज्ञान नहीं लेते जिससे इलाके में अपराधियों के मंसूबे तेजी से बढ़ रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments