रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद के पैगम्बर पुर पॉवर हाउस फिटर मलाक मोईनूउद्दीनपुर गांव में विद्युत विभाग का एक ठिकेदार आधे गांव में तो तार खींचकर उसके बाद आधे गांव में तार खींचना भूल गया। यही नहीं करीब छः महीने बीत जाने के बाद भी ठिकेदार गायब है। जिससे एक तिहाई गांव वाले लाइट को तरस गए हैं गर्मी से परेशान हैं और पीने के पानी के लिए भी तड़प रहे हैं। किसी तरह से इधर उधर से अपनी व्यवस्था से तार खींचकर कर मजबूरन अपना काम चला रहे हैं। किंतु इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। क्या कारण हैं की ठिकेदार और जिम्मेदार भूल गए हैं गांव में तार खींचवाना जिससे ग्रामीण इस तरह की भयंकर गर्मी व अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। विद्युत विभाग को मामले को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर गांव वालो को ही रही समस्या का समाधान करना चाहिए और जिम्मेदार पर कार्यवाही होनी चाहिए। मलाक मोईनूउद्दीनपुर गांव इस बात को लेकर अक्रोशित हैं किसी दिन मामले को लेकर धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। इससे पहले जिम्मेदार ठिकेदार को गांव में विद्युत तार पूरे गांव में लगाने का आदेश दिया जाना चाहिए।
0 Comments