रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना झूंसी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त अमर बहादुर बिन्द पुत्र जियालाल, निवासी चक हरिहरवन थाना झूंसी जनपद प्रयागराज को सतुआ बाबा आश्रम के पास बहद पुरानी झूंसी थाना क्षेत्र झूंसी से गिरफ्तार कर कब्जे से 05 अवैध जिन्दा देशी बम बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 219/2024 धारा- 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अमर बहादुर बिन्द पुत्र जियालाल, निवासी चक हरिहरवन थाना झूंसी जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 219/2024 धारा- 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास का विवरण- 1.मु0अ0सं0- 234/2020 धारा 395/412 भा0द0वि0 थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज 2.मु0अ0सं0 -11/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.मु0अ0सं0 -56/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.मु0अ0सं0 - 59/2023 धारा 411/413/420/467/468 भा0द0वि0 थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज 5.मु0अ0सं0 -245/2016 धारा 392/411/467/468/471 भा0द0वि0 थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज। 6.मु0अ0सं0- 246/2022 धारा- 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 05 अवैध जिन्दा देशी बम। गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 1.उ0नि0 कपिल कुमार, चौकी प्रभारी छतनाग, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.उ0नि0प्रशि0 अखिल ओझा, थाना झूंसी, कमिश्नरेट, प्रयागराज।
0 Comments