रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय परिसर में पौधरोपण करके पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया अधिशाषी अधिकारी वैभव चौधरी व चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केशरवानी की अगुवाई में बुधवार को कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के करीब आधा दर्जन पौधे रोपित कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। पौधरोपण करने के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केशरवानी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सभी का धर्म है धरती पर हरियाली आएगी तो मानव के चेहरे पर खुशहाली अवश्य आएगी इसीलिए पेड़ों को लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करके धरती को हरा भरा करना जरूरी है। अधिशाषी अधिकारी वैभव चौधरी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत में अच्छी साफ-सफाई के साथ कूड़ा करकट को हटाया जा रहा है नगर पंचायत जितना स्वच्छ रहेगा उतना ही हमारे नगर के लोग स्वस्थ और खुशहाल होंगे। इस अवसर पर शिवम मौर्या, सुजीत कुमार, अभिषेक मौर्य सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
0 Comments