Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरी से सम्बन्धित एक अभियुक्त को थाना शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना शाहगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 46/2024 धारा 457/380/504 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त रईस अहमद पुत्र स्व० अली मोहम्मद निवासी 65/64 हम्माम गली नखास कोहना थाना शाहगंज जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 08.06.2024 को मुखबिर की सूचना पर कर्बला तिराहे के पास थाना क्षेत्र खुल्दाबाद से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के 50 बेलन, 02 डिब्बा चौका, 13 लकड़ी चौका , 31 तवा लोहे का व 16 भुनवा छन्नी तथा 11 चूहे दानी व घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन (स्कार्पियो) रजिस्ट्रेशन नंबर UP-70 DS-7382 बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढोत्तरी की गयी तथा उक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।  नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-क्षरईस अहमद पुत्र स्व० अली मोहम्मद निवासी 65/64 हम्माम गली नखास कोहना  थाना शाहगंज जनपद  प्रयागराज उम्र-53 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण-  मु0अ0सं0- 46/2024 धारा 457/380/504/411 भा0द0वि0 थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण– 50 बेलन, 02 डिब्बा चौका, 13 लकड़ी चौका , 31 तवा लोहे का व 16 भुनवा छन्नी तथा 11 चूहे दानी  व 01 चार पहिया वाहन (स्कार्पियो) रजिस्ट्रेशन नंबर UP-70 DS-7382  गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.  उ0नि0 दुर्गेश सिंह थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.  उ0नि0 आशीष कुमार यादव थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.  उ0नि0 सालिक राम थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.  हे0का0 सुशान्त कुमार यादव थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments