Ticker

6/recent/ticker-posts

युवक-युवती ने जीटी रोड पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर जुटी लोगों की भीड़...

रिपोर्ट-विकास कुमार पटेल 

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के समीप पुरानी बाजार में जीटी रोड किनारे सोमवार को एक युवक और युवती के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों के बीच हुए हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक चले घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के मुताबिक, युवती प्रयागराज शहर के अलोपीबाग चुंगी की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि युवक कौशाम्बी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र के कुराई गांव का निवासी बताया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से दोस्ती थी। इसी बीच युवती की किसी अन्य युवक से बातचीत शुरू हो गई।

सोमवार को युवती किसी अन्य युवक के साथ जा रही थी, तभी पहले से परिचित युवक ने उसे देख लिया और रोकने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। सड़क किनारे हंगामा होता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पूरामुफ्ती थाना पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर बाजार में काफी देर तक चर्चा होती रही।

Post a Comment

0 Comments