Ticker

6/recent/ticker-posts

स्कूल के सामने बह रहे लोग नाली का गंदा पानी, छोटे बच्चों को आने जाने में होती है परेशानी...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
 

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल के सामने लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी बहाया जा रहा है। जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। नाली के गन्दे पानी को लागते समय छोटे छोटे बच्चे उसी मे गिर जाते हैं कितने बच्चों की ड्रेस खराब हो जाती है। स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर प्रभु शंकर शुक्ला ने बताया कि स्कूल में लगभग दो से ढाई हजार तक बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल में आने के समय और स्कूल की छुट्टी होने पर जाने के समय उन्हें नाली के गंदे पानी की वजह से बड़ी परेशानी होती है। बच्चों की शिकायत के बाद हमारे स्कूल प्रशासन की तरह से कई बार नाली बनवाकर साफ सफाई कराई गई लेकिन लोगों की मनमानी और जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते समस्या कुछ दिनों में फिर उत्पन हो जाती है।

प्रबंधक का आरोप है कि नाली के गंदे पानी के भराव की समस्या की शिकायत ग्राम पंचायत के जिम्मेदार एडीओ पंचायत ब्लाक भगवतपुर से भी की गई है। लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है सफाई कर्मचारी भी नाली की साफ सफाई को नही आते हैं। अब इस सम्बन्ध में स्कूल के ओर से जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कराने की बात कही गई है ।

Post a Comment

0 Comments