रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
कौशाम्बी : जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र में एक पति पत्नी के विवाह का मामला सामने आया है जिसमें पत्नी ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पत्नी पिंकी देवी थाना संदीपनघाट में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पति प्रमोद उर्फ पितम्बर पिछले 10 दिनो से लगातार उसके साथ लाठी-डण्डो से मारपीट करता चला आ रहा है उसके साथ अप्राकृतिक यौन क्रियाएं करता था और कहता है कि तुम मेरे गाँव के रामनाथ पटेल से प्रेम प्रसंक चला रही हो इसी बात को लेकर लगातार उसको गाली गलौज और मारपीट कर रहा है ।
पीड़िता का आरोप है कि उक्त उसके मैके में आकर उसके पिता को भी गाली गलौज और मारने मरवाने की धमकियां देता है। उसका मोबाइल भी उक्त पति ने छीन लिया है जिससे पीड़िता बेहद परेशान और निराश हो गई है अब पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपी पर पर कार्यवाही करने की मांग कर रही है ।

0 Comments