रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी अंतर्गत मूरतगंज चौराहे पर अनियंत्रित आइसर वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी। वाहन पलटते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पलटे वाहन को किनारे करवा कर बधित आवागमन को शुरू करवा दिया। मामले की सूचना चालक के परिजनों को दे दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग चार बजे आइसर वाहन UP 71 AT 8679 वाहन चालक अजय कुमार निवासी फतेहपुर जिला वाहन में प्रयागराज से पुराने बरतन लादकर कानपुर जा रहा था जैसे ही वह मूरतगंज पहुंचा वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गई, हालांकि किसी को कोई जान माल का नुकसान नही हुआ है ।

0 Comments