Ticker

6/recent/ticker-posts

मकान के अन्दर जुआ खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार, कब्जे से 27300 नगदी सहित 70 पैकेट तास के पत्ते बरामद...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत कुछ दिनों से मुखबिर द्वारा थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महमूदपुर मनौरी स्थित नरेन्द्र केशरवानी उर्फ बबलू के मकान के अन्दर जुआ खेलने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हो रही थी। सूचना के अधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा मकान के अन्दर तलाशी और विधिक कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक से नियमानुसार अनुमति प्राप्त कर दिनांक 5 अगस्त 2024 को थाना पिपरी, थाना सराय अकिल और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महमूदपुर मनौरी स्थित नरेन्द्र केशरवानी उर्फ बबलू के मकान के अन्दर से संगठित रूप से जुआ खेल रहे 11 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी जामा तलाशी और मालफड से 27,300 नगदी, 13 अदद मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनीयों के, 70 पैकेट तास के पत्ते, 1 अदद मोटरसाइकिल पल्सर बरामद हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 156/24 धारा 3/4 उ0प्र0 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। पकड़े गए जुआरियों में नरेन्द्र केशरवानी उर्फ बबलू पुत्र स्वर्गीय ताराचन्द्र केशरवानी निवासी महमूदपुर मनौरी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, विनय कुमार पुत्र स्वर्गीय हरिश्चन्द्र निवासी महमूदपुर, राम लौटन पुत्र बाबू लाल प्रजापति निवासी चौरीडीह थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, अजमेर अली पुत्र स्वर्गीय बाबूमियां निवासी मनौरी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, शिवम केशरवानी पुत्र सुनील केशरवानी निवासी मनौरी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, अली अहमद पुत्र सफीक अहमद निवासी मनौरी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमनारायण पाण्डेय निवासी मादपुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, संजीव साहू पुत्र राम सुमेर निवासी मनौरी बाजार थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, उमेश पासी पुत्र मोतीलाल निवासी फरीदपुर सुलेम थाना चरवा जनपद कौशाम्बी, मनोज सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी गोहमलवा थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, चन्दन लाल पुत्र स्वर्गीय सुन्दर लाल गुप्ता निवासी मनौरी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी ।

इन्हे पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह, निरीक्षक राम प्रवेश सिंह, उप निरीक्षक भानू प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अंकुर तिवारी, सकील अहमद, कांस्टेबल चन्द्रशेखर चतुर्वेदी, निखिल गौतम। एसओजी टीम में उप निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह प्रभारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद विश्वकर्मा, विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, सरताज, मनीष कुमार, विनय कुमार, मोहित प्रजापति, अजय कुमार यादव, विवेक यादव। थाना पिपरी टीम में उप निरीक्षक भगवान यादव, हेड कांस्टेबल धीरज सिंह, रमाशंकर यादव आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments