Ticker

6/recent/ticker-posts

बेजुबान हैं, निर्जीव नहीं, एनडीआरफ की टीम ने गंगा की बाढ़ में फसे 09 जानवर घोड़ों की बचाई जान...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : एनडीआरएफ की टीमें वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में तैनात हैं। इसी क्रम में उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, 11 एनडीआरएफ वाराणसी के दिशा निर्देश में बाढ़ राहत के लिए एक टीम  जो की फाफामऊ में तैनात हैं, दिनांक 09/08/2024 को निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में बाढ़ के फैलाव का निरीक्षण के लिए फाफामऊ घाट से 3 बोट लॉन्च किया और गंगा नदी में पेट्रोलिंग कर रहे थे  तभी जिला प्रशासन (अपर जिलाधिकारी) से सूचना मिली की मलका, प्रयागराज एरिया में गंगा नदी के बाढ़  में कुछ जानवर फसे है, सूचना  के अनुसार टीम कमांडर के निर्देशानुसार टीम घटनास्थल पर तत्काल प्रभाव से पहुंची और फसे सभी  जानवरों को सुरक्षित निकाला और रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपा।

Post a Comment

0 Comments