Ticker

6/recent/ticker-posts

मनौरी में पकड़ी गई जुआ से बरामद नगदी हुई कम, दर्जनों जुआरी फरार होने में हुए कामयाब...

रिपोर्ट-आकाश कुमार 


कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में बंद कमरे के अंदर काफी दिनो से चौकी पुलिस के संरक्षण में लाखों रुपए का प्रतिदिन जुआ का खेल बेखौफ हो रहा था। जुआ की फड़ पर जनपद और गैर जनपद के जुआड़ी किस्मत आजमाने लग्जरी वाहनों से आया करते थे। जुआ फड़ का संचालन मनौरी का ही एक व्यवसाई परिवार कर रहा था, बताया जा रहा है कि उसके संरक्षण में जुआ का खेल लंबे समय से हो रहा था। जुआरियों को एकत्रित करने और उन्हें शरण देने के नाम पर वह कमिशन नाल की रकम वसूली करता था। जिसकी ख़बर हप्ते भर टीबी न्यूज़ चैनल ने प्रमुखता से चलाई थी जुआ फड़ संचालन की ख़बर मिलने के बाद एक सिपाही जुआ की फड़ पर मुखबिर बन कर पहुंचा और वह जुआरियों के बीच में शामिल हो गया। जुआ खेलने की बात सही निकली और सिपाही ने मामले की जानकारी विभाग के अधिकारियों की दी। इसकी भनक जब पुलिस अधिकारियों को हुई तो क्षेत्राधिकारी चायल के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी और थाना पुलिस की टीम गठित कर जुआ की फड़ पर पुलिस ने भारी फोर्स के साथ छापा मारा। अचानक बाजार में भारी पुलिस फोर्स देखकर कस्बे के लोग दंग रह गए कि क्या मामला हो गया। पुलिस छापा में मौके से दर्जनों जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। भारी पुलिस फोर्स देखकर कुछ जुआड़ी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल हो गए ।

पकड़े गए जुआरियों से भागे हुए जुआरियों के बारे में पूछताछ करने के बाद उसी रात पुलिस की टीम ने मनौरी में एक बार फिर छापा मारकर कुछ जुआरियों को और भी गिरफ्तार किया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके से लाखों रुपए बरामद हुआ है लेकिन पुलिस के द्वारा किए गए जुए के खुलासे से लोग अचंभित हैं। इतनी बड़ी कहानी के बाद खोदा पहाड़ निकली चुहिया की कहावत चरितार्थ हो रही है। हालांकि जुआरियों की बातों को सच माने तो दबी जुबान से उनका कहना है कि मौके पर 500000 की रकम थी और मामले में लीपा पोती करने के नाम पर उनकी जेब फिर से ढीली की गई है ।

Post a Comment

0 Comments