रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : आज 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 261 शहर पश्चिमी विधानसभा प्रयागराज के सदर मंडल बमरौली में भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा पिछड़ा मोर्चा महानगर प्रयागराज उपाध्यक्ष रॉबिन साहू एवं पार्षद तारावती w/o भगवान दास के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहे इस वार्ड की पार्षद तारावती देवी भगवान दास एवं क्षेत्र के सम्मानित जनता विश्व हिंदू परिषद देशराज कुशवाहा, मनीष कुशवाहा बजरंग दल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंडल के भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, मंडल और बमरौली क्षेत्र के पदाधिकारी बमरौली क्षेत्र की आम जनता एवं रॉबिन साहू जी के विद्यालय के डी कान्वेंट विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक सभी यात्रा में सम्मिलित रहे। लगभग डेढ़ किलोमीटर की भव्य तिरंगा यात्रा रही। भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाते हुए देशभक्ति गीत गाते हुए यात्रा 5 किलोमीटर पूरे क्षेत्र में प्रभात फेरी करते हुए निकली गई। पत्रकार मिथिलेश वर्मा, वीडी पांडे, ईश्वर दीन साहू साथी का एकत्रित होकर इस यात्रा में सम्मिलित रहे। जिसमें प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। बमरौली चौकी के दो चौकी इंचार्ज दरोगा एवं उनके साथ चार सिपाही यात्रा के सुरक्षा में मौजूद रहे हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों एवं बच्चों की संख्या मौजूद रही।
0 Comments