Ticker

6/recent/ticker-posts

मनौरी में बांग्लादेशी अत्याचार के प्रति जागा आक्रोश, हिन्दू संगठन के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन...

रिपोर्ट-मनोज सोनी 


कौशाम्बी : जनपद में मनौरी बाजार में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा बांग्लादेशी अत्याचार के प्रति जमकर विरोध जाहिर किया गया। बांग्लादेश देश में हो रही हिंदुओं की हत्याएं एवं हिंदू बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म, मंदिरों को तोड़ने, मूर्तियों को तोड़ने और हिंदू घरों को जलाने लूटने का जो कार्य किया जा रहा है उसी के विरोध में मंगलवार को एक जुलूस निकाला गया। जिसमें सभी लोगों ने तख्तियां लेकर नारे लगाये कि हिंदुओं को बांग्लादेश में जीने का अधिकार दो, बांग्लादेशी हिंदुओं का संरक्षण दो, सुरक्षा दो, यह ना समझो कि राणा की शिवा की तलवार सोई है जब जब हिंदू जागा है हिंदुओं का दुश्मन भागा है ।

जिहादी हत्यारों को फांसी दो फांसी दो आदि नारे लगाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया गया। जिसका नेतृत्व भाजपा नेत्री विनीता गुप्ता, पुरुषोत्तम दास, प्रमोद चंद्र, काशी, विकास, केशव, अनूप, पवन, विनय, राजू, अनिल, प्रधान कुबेरचंद, रिंकू पूनम, जागृति आदि महिलाओं ने भी अपने साथियों सहित इस कार्यक्रम में भागीदारी की एवं हिंदू बहनों पार हो रहे अत्याचार से सभी में बहुत आक्रोश था ।

Post a Comment

0 Comments