रिपोर्ट-मनोज सोनी
कौशाम्बी : जनपद में शनिवार के दिन मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल मनौरी महमूदपुर में चंद्रशेखर सिंह आर्युवेदिक संस्थान एवं चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों स्थानीय लोगों ने स्वस्थय सम्बन्धी जांच कराई, साथ ही उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। इस स्वस्थ्य शिविर में डॉक्टर निलीमा, डॉक्टर नेहा और उनकी टीम के द्वारा रोगियों के विभिन्न रोगों की जांच करके उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेदिक संस्थान द्वारा इसी प्रकार समय समय पर क्षेत्र में शिवरों का आयोजन होता रहता है ।

0 Comments