Ticker

6/recent/ticker-posts

मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेदिक संस्थान करेगा आयोजन..

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


कौशाम्बी : जनपद में शनिवार के दिन मनौरी महमूदपुर में स्थित मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसकी जानकारी देते हुए चंद्रशेखर सिंह आर्युवेदिक संस्थान एवं चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि दिनांक 3 अगस्त 2024 दिन शनिवार को एक निशुल्क चिकित्सा शिविर मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल मनौरी में लगाया जायेगा। इस शिविर में डॉक्टर निलीमा, डॉक्टर नेहा आदि के द्वारा रोगियों के विभिन्न रोगों की जांच निशुल्क करते हुए दवाओं का वितरण भी किया जायेगा।

शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बराबर चलेगा, जिससे क्षेत्र के लोग स्वस्थय सम्बन्ध लाभ उठा सकते हैं। मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक मनोज सोनी ने बताया कि इस शिविर में स्थानीय लोग अधिक संख्या में पहुंचकर अपना अपने परिवार का चेकअप निशुल्क करा सकते हैं ।

Post a Comment

0 Comments