Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना धूमनगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 370/2024 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त प्रवीन यादव पुत्र रोशनलाल यादव निवासी चक निरातुल थाना खुल्दाबाद जनपद प्रयागराज को आज  मुखबिर की सूचना पर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं0- 06 के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज  से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 01 साईकिल व 01 सफेद झोला व उसमें रखे हुए सरकारी दस्तावेज बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर  उक्त अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी।  नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण- आवेदक श्री जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव पुत्र स्व0 श्याम बिहारी लाल (उप डाकपाल सूबेदारगंज उप डाकघर) निवासी MIG 408 देवप्रयागम कालोनी झलवा प्रयागराज द्वारा थाना धूमनगंज पुलिस को सूचना दी गयी कि डाक वितरण के दौरान अभियुक्त द्वारा घर के बाहर खडी आवेदक की साइकिल व उसमें लगा अवितरित शेष डाक से भरा बैग चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मु0अ0सं0 370/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस.  पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- प्रवीन यादव पुत्र रोशनलाल यादव निवासी चक निरातुल थाना खुल्दाबाद जनपद प्रयागराज उम्र 23 वर्ष। बरामदगी का विवरण-.चोरी 01 साईकिल व 01 सफेद झोला व उसमें रखे कुछ सरकारी दस्तावेज। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 370/2024 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1. उ0नि0 शैलेन्द्र यादव थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. प्रशि0 उ0नि0 अखिल तेवतिया थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. प्रशि0उ0नि0 महेन्द्र सिंह थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments