Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम योगी की सख्ती से पूरी चौकी सस्पेंड, बाइक सवार महिला पर हुड़दंगियों ने फेंका था पानी...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


लखनऊ : गोमतीनगर प्रकरण की तस्वीर आई है जिसमे ब्लू शर्ट में एक लड़का हाथ जोड़कर खड़ा है इसलिए ताकि उसकी महिला दोस्त को बख्श दिया जाए। बताते चलें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में ताज होटल के नज़दीक अंडर पास में जलभराव के बीच  लफंगों ने मजाक के नाम पर  कपल की बाइक गिरा दी। उनके ऊपर पानी फेंका। अब तक 4 आरोपी पवन, सुनील, विराज और अरबाज गिरफ्तार हैं। बाकी लगभग 45 युवक पुलिस के रडार पर है।

सिपाही एसएचओ से लेकर एसपी तक सब पर गिरी गाज़...

योगी सरकार ने 3 पुलिस अफसरों को हटा दिया है एसएचओ, चौकी इंचार्ज और चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। स्थानीय पुलिस उपायुक्त प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत व सहायक पुलिस आयुक्त अंशु जैन, प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडे, चौकी इंचार्ज ऋषि विवेक व चौकी पर मौजूद उपनिरीक्षक कपिल कुमार, कांस्टेबल धर्मवीर और वीरेंद्र कुमार पर गाज़ गिरी है ।

Post a Comment

0 Comments