Ticker

6/recent/ticker-posts

बाइक दुर्घटना में युवक हुआ घायल, पुलिस ने एम्बुलेंस से पहुंचाया हॉस्पिटल...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एयरफोर्स गेट के समीप जीटी रोड पर सोमवार की रात तकरीबन नौ बजे एक मोटर साइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया। जिससे उसके सर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बताया जा रहा है कि उसकी बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति और घायल हो गया है जिसका उपचार नजदीकी दवा खाने मे कराया गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल पड़े युवक को उठवाकर एम्बुलेंस की मदद से चायल सामुदायिक केन्द्र में भर्ती करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र रामनाथ निवासी बुद्धपुरी सराय अकिल जनपद कौशाम्बी किसी काम से सोमवार की रात लगभग नौ बजे प्रयागराज की ओर जा रहा था जैसे ही पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एयरफोर्स गेट के समीप पहुंचा अनियंत्रित होकर पटरी पर खड़े एक व्यक्ति से टकरा गया ।

जिससे बाइक समेत गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल बाइक सवार को उठवाकर एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेजवा दिया। वही दूसरी घायल व्यक्ति का इलाज नजदीक दवा खाने मे करवा कर घर भेजवा दिया। पुलिस द्वारा बाइक सवार को दुर्घटना की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार के सर में गया गंभीर तक चोटें आई हैं ।

Post a Comment

0 Comments