महाकुंभ नगर : संगम के महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा जो अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उसके बारे में खबरें है कि वह मेले से वापस अपने गांव लौट गई हैं। हालांकि उनके करीबियों ने स्पष्ट किया है कि मोनालिसा लोगों की सेल्फी और मीडिया प्रशासन से परेशान होकर अपने गांव वापस लौट गई है। करीबियों ने बताया कि वायरल होने के बाद, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की भीड़ के कारण वह परेशान हो गई थीं। जिससे उन्हें माला बेचने में कठिनाई हो रही थी। इसलिए, बीच-बीच में उन्हें संतों के शिविर में भेजा जा रहा था। हाल ही में, मोनालिसा का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें एक ब्यूटी पार्लर में मेकओवर करवाते हुए दिखाया गया है ।
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनकी और भी अधिक चर्चा होने लगी है। कई फिल्मी सितारों और फिल्म निर्देशकों के मोनालिसा से मुलाकात करने के भी वीडियो तेजी से सामने आये हैं फिलहाल मोनालिसा अपने गांव चली गई है और वहीं पर कई फिल्म के डायरेक्टर और फिल्मी लोगों ने उनसे मुलाकात किया है। मोनालिसा के करीबियों ने बताया कि कई लोगों ने उसे पैसे भी दिए हैं और उसको भरोसा दिया है कि अब तुम मेलों में माला और रुद्राक्ष नहीं भेजोगे हम तुम्हें फिल्मों तक पहुंचाएंगे जहां तुम्हें अच्छा पैसा मिलेगा। आप मोनालिसा के बारे में अधिक जानने के लिए यह खबर हमारे यूट्यूब फेसबुक चैनल पर जाकर देख सकते हैं ।
Mahakumbh 2025 viral girl Monalisa Triveni Sangam Prayagraj

0 Comments