रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : जनपद में थाना पिपरी क्षेत्र के औधन गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर नजदीकी चौकी पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर लिखापढ़ी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार थाना पिपरी क्षेत्र के औधन गांव मे लवकुश प्रजापती, लगभग 27 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय सुरेश प्रजापति शनिवार दिनांक 21 जून की रात थाना सरांय अकिल के फकीराबाद अपने मौसी के यहां दावत गया था। जहां पर मृतक युवक ने रात में सोने जा रहा था, सोने के पहले पंखा लगाने लगा। पंखे के वायर कटी होने के कारण करंट की चपेट मे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। रिस्तेदारो को जैसे ही घटना की जानकारी हुई सभी लोग इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी थाना सरांय अकिल पुलिस को सूचना दिया।
घटना स्थल पर पुलिस तुरन्त पहुंच कर शव लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं मृतक लवकुश के घर वालो को शक है कि कुछ अनहोनी हुई है और आरोप लगाते हुए कहा की मृतक लवकुश अपने मौसी के लड़के को तीन लाख रूपये नगद दो साल पहले दिया था। एक सप्ताह पहले फोन पर कहासुनी में बात विवाद हुआ था। परिजनों को शक है की कहीं ऐसा तो नही की हत्या की गई हो, यह एक जांच का विषय है।
0 Comments