रिपोर्ट-राकेश मिश्रा
कौशाम्बी : जनपद में संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी अंतर्गत बलिहवा मोड़ के पास शनिवार रात लगभग 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज़ रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कंधई लाल पुत्र स्वर्गीय बेनी प्रसाद निवासी चकसहनपुर थाना मंझनपुर के रूप में हुई है। वे अपने साडू के घर पट्टी परवेजाबाद बड़ागांव जा रहे थे। बलिहवा मोड़ पर ऑटो से उतरकर जैसे ही सड़क पार कर रहे थे, तभी प्रयागराज की ओर से आ रही बस (संख्या AR 11 C 3939) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मूरतगंज चौकी प्रभारी अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाग रही बस को मूरतगंज चौराहा से पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया गया। मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिवारजन रो-रोकर बेहाल हो उठे।
0 Comments