Ticker

6/recent/ticker-posts

हमलावरों ने शौचालय के बाहर किया फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी जनपद के संदीपनघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पट्टी नरवर में गुरुवार की आधी रात एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावर ने फायर झोंक दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित रोशन लाल पुत्र शुकरू पासी ने बताया कि 21/22 अगस्त की रात करीब 12:15 बजे वह शौचालय से बाहर आकर हैंडपंप से हाथ धो रहा था। तभी अचानक किसी ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके बाएँ हाथ के बाजू में लग गई।

रोशन लाल ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह हमलावर को पहचान नहीं सका। गोली लगते ही शोर मचाने पर उसका भतीजा उदय सिंह और पत्नी सुनीता देवी मौके पर पहुंचे। उदय सिंह ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दी। घायल को परिजन इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज लेकर पहुंचे, जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है और अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments