Ticker

6/recent/ticker-posts

भीषण सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत, सवारियों से भरी बोलेरो पिकअप कंटेनर से टकराई...

रिपोर्ट-घनश्याम यादव 

कौशाम्बी : जनपद के सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर डोरमा/अतसराय गांव के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो मैक्स पिकअप पीछे से जा भिड़ी। इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 महिलाओं और 3 बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के निवासी थे और मुंडन संस्कार कर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

वहीं घटना को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments