Ticker

6/recent/ticker-posts

चरखारी में धूमधाम से निकली रामनवमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत...

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन 

महोबा : चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर चरखारी नगर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा रायनपुर स्थित गुमान बिहारी मंदिर से प्रारंभ होकर संतोषी माता मंदिर, बस स्टैंड पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी सतीश श्रीवास्तव, युवराज सिंह सेंगर एवं पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, राधा-कृष्ण के आकर्षक स्वरूप शामिल रहे, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा रायनपुर, मंडी तिगेला, वी पार्क, सदर बाजार होते हुए निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने स्टॉल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने भगवान की आरती उतारी और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। डीजे की धुन पर नवयुवक ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाते हुए उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, एसआई विशाल बाजपेई सहित खरेला थाना पुलिस व भारी पुलिस बल पूरी शोभायात्रा के दौरान तैनात रहा। इस दौरान एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, नीरज गुप्ता, योगेश मिश्रा, अरविंद सिंह चौहान, आलोक सोनी, करन सिंह राजपूत, राम द्विवेदी, अशोक महाराज, नीरज रावत, रानू सेन, राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments