रिपोर्ट-वीरेन्द्र कुमार
कौशाम्बी : जनपद में हिंदुत्व नव वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर से प्रारंभ होकर मूरतगंज ब्लॉक में संपन्न हुई। शोभायात्रा में डीजे, बैंड-बाजे और झांकियों के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। दोपहिया और चारपहिया वाहनों का लंबा काफिला यात्रा का हिस्सा बना। कार्यकर्ताओं के हाथों में भगवा ध्वज लहराते रहे और पूरे मार्ग में "जय श्रीराम" के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संदीपन घाट थाना अध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख अजय पांडे, जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री प्रेम नारायण, मंत्री राजेंद्र पाल, जिला सह मंत्री विवेक जायसवाल सहित बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश मौर्य, जिला मिलन केंद्र प्रमुख वीरेंद्र कुमार वाल्मिक, प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश सोनी, गौरव विश्वकर्मा, शुभम, राजेंद्र कुमार शेरवानी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments