Ticker

6/recent/ticker-posts

तेल टैंकर की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर हालत में पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में थाना एयरपोर्ट क्षेत्र के ट्रिपल आईटी चौराहे पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक सवार को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना लगभग दोपहर 3 बजे की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार टैंकर के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह घायल को टैंकर के नीचे से बाहर निकाला। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही थाना एयरपोर्ट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को शांत कराया। वहीं 
घायल की पहचान शुभम पुत्र दानबहादुर निवासी सड़िया बाजार थाना हंडिया प्रयागराज के रूप में हुई है।

 बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण घायल को ई-रिक्शा के माध्यम से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments