Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती पुलिस पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, आधी रात घर में घुसकर मारपीट का दावा...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मादपुर गांव के बाहर रहने वाली एक महिला ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता बेला देवी का कहना है कि बीती रात करीब 12 बजे पूरामुफ्ती थाने से आए तीन पुलिसकर्मी जबरन उसके घर में घुस आए और उसके बेटे के बारे में पूछताछ करने लगे। महिला के अनुसार, जब उसने बेटे के बारे में जानकारी देने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और डंडों से मारपीट की। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे घर से खींचकर बाहर ले गए और वहां भी पिटाई की। इतना ही नहीं, घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों में भी तोड़फोड़ की गई। बेला देवी का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके बेटे का गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसी मामले में पुलिस रात के समय उसे पकड़ने आई थी।

महिला का आरोप है कि बेटा घर पर नहीं मिला तो पुलिस ने गुस्से में आकर उसे ही निशाना बना लिया, गाली-गलौज की और बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ‘कटिहार’ नाम के एक दरोगा ने उसे डंडों से मारा। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है और न्याय की मांग की है। हालांकि, महिला के आरोपों की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। इस संबंध में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Post a Comment

0 Comments