Ticker

6/recent/ticker-posts

गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, कुशुवां फाटक के पास दुकान जलकर राख...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


प्रयागराज : जनपद में थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र के ग्राम सभा कुशुवा स्थित कुशुवां रेलवे फाटक के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे गैस सिलेंडर में आग लगने से एक जनरल स्टोर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के साथ घर के हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुशुवा निवासी भंवर सिंह पुत्र राम सिंह अपनी जनरल स्टोर की दुकान पर चाय बना रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।

दुकान मालिक भंवर सिंह के अनुसार, इस हादसे में दुकान का सामान, नगदी और घर के हिस्से सहित करीब 8 से 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।

Post a Comment

0 Comments