रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हुसैनपुर पावन आहमदपुर) निवासी कमला देवी पत्नी महेश अपने पड़ोसी विपिन कुमार पुत्र संतलाल कोरी के साथ दवा लेने तिल्हापुर मोड़ गई थीं। दवा लेकर दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 स्थित सरैया नाईम मियां का पूरा के पास तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कमला देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं घायल विपिन कुमार को तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0 Comments