Ticker

6/recent/ticker-posts

वाल्मीकि समाज के बीच पहुंचे एससीएसटी आयोग के सदस्य, योजनाओं पर हुई चर्चा...

रिपोर्ट-वीरेन्द्र कुमार 


कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य माननीय रमेश चंद्र कुंडे रविवार को प्रोटोकॉल से हटकर वाल्मीकि समाज के बीच पहुंचे। उन्होंने आलमचंद स्थित वीरेंद्र कुमार वाल्मीकि के निज निवास पर पहुंचकर समाज के लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान वीरेंद्र वाल्मीकि द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बैठक में मौजूद समाज के लोगों के साथ विभिन्न सामाजिक मुद्दों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। माननीय कुंडे ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए और अपने अधिकारों की जानकारी रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने समाज के युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। साथ ही उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुरेंद्र वाल्मीकि, राजेंद्र वाल्मीकि, शंभूनाथ वाल्मीकि, दर्शन वाल्मीकि, गुरु प्रसाद, रही, साहिल वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, रविंद्र वाल्मीकि, गुड्डू वाल्मीकि, अमरजीत वाल्मीकि, सुनीता वाल्मीकि, रौनक, ऋषभ, प्रीतम सहित बाल्मीकि समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और समाज के विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments