Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्रा को बचाने में बाइक सवार हुआ घायल, एम्बुलेंस से पहुंचाया गया हॉस्पिटल...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महंगांव स्थित ग्रीन सिटी जीटी रोड पर एक बाइक सवार स्कूली छात्रा को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, महंगांव निवासी बड़ेलाल पुत्र मैकूलाल अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से काजीपुर गए थे। वापस घर लौटते समय ग्रीन सिटी के पास अचानक सामने आई एक स्कूली छात्रा को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में बड़ेलाल को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए मूरतगंज पीएचसी भेजा गया। जहां उनका उपचार जारी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments