Ticker

6/recent/ticker-posts

तेज रफ्तार रोडवेज बस ट्रक से टकराई, चालक की मौके पर मौत...

रिपोर्ट-अशीष विश्वकर्मा 


महोबा : चरखारी-महोबा मेन रोड पर करहरा गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस चरखारी से महोबा की ओर जा रही थी, तभी करहरा गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

इस दुर्घटना में बस में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

Post a Comment

0 Comments