रिपोर्ट-विनय गुप्ता
प्रयागराज : समाज सेवा के उद्देश्य से कार्यरत श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार 19 अप्रैल 2026 को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे ने की। इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता, तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने ट्रस्ट की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए ठोस योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य प्रेम नाथ शुक्ला का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। सचिव प्रेमचंद, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनील पांडे, आशीष गौतम, एडिटर विकास केसरवानी, मीडिया प्रभारी विनय गुप्ता, ज्योति रावत, सचिव अक्षिता रावत, बिटिया रानी, पवन शुक्ला एवं अरविंद शर्मा सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने संगठन की मजबूती और सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जिसमें भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साह और प्रतिबद्धता साफ नजर आई।
0 Comments