रिपोर्ट-स्वाति यादव
कौशाम्बी : सराय अकिल थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ कथित अमानवीय व्यवहार किए जाने के विरोध में रविवार को जिले भर के पत्रकारों ने धरना-प्रदर्शन किया। पत्रकारों का आरोप है कि तीन दिन पूर्व थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को भेजकर संबंधित पत्रकार को थाने बुलवाया, जहां उसके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना से जुड़ा ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी बात कही जा रही है। घटना से आक्रोशित करीब पांच दर्जन पत्रकार न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमलेश शुक्ला और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष अली मुक्तदा के नेतृत्व में डायट मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च निकाला और आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों का कहना है कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच कर 24 घंटे के भीतर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
धरना-प्रदर्शन में सुशील केसरवानी, धारा सिंह यादव, एनडी तिवारी, महेंद्र शुक्ला, उत्तम मिश्रा, रजनीश तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, जैगम अब्बास, अनिरुद्ध पांडेय, पंकज केशरवानी, अशोक केशरवानी, रमेश सिंह, मनोज सिंह, योगेंद्र सिंह, अमित शुक्ला, इंतजार रिजवी, सुनील पांडेय, अनुराधा यादव, गणेश अग्रहरि, रवींद्र अग्रहरि, मथुरा प्रसाद द्विवेदी, अजय कुमार, धर्मेंद्र सोनकर, मोहम्मद खादिम, हिमांशु मिश्रा, संजय सिंह, ध्यान सिंह, विपिन तिवारी, अनुराग पांडेय, संदीप सिंह, मनोज मौर्य, पिंटू यादव, प्रमोद मिश्रा, विवेक त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, विवेक मिश्रा, अली अहमद, पंकज तिवारी, दीप शेखर, अंकित मिश्रा, राहुल पटेल, राकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, तिलक चौधरी, महेश कुमार, लवेश, उमेश, मोनू शर्मा, अशोक कुमार, हासिम खान, नवेद खान, जय महेंद्र कुमार त्रिपाठी, रमेश अकेला, मानसिंह, सलमान, अरशद मामू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
0 Comments