रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, जयसवाल होटल के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद होटल कर्मी और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के चालक रवि तिवारी और महेश कुमार ने घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल युवक की पहचान वीरेंद्र कुमार (30 वर्ष), पुत्र मुन्नालाल, निवासी कोखराज गांव के रूप में हुई है।
वह रविवार शाम अपनी ससुराल से बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।
0 Comments