Ticker

6/recent/ticker-posts

आलमचंद्र पूर्व प्रधान हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, तीन शूटर निकला मास्टरमाइंड...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नरना उर्फ आलमचंद गांव में हुए पूर्व प्रधान मनोज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी एवं पट्टी नरवर ग्राम सभा के प्रधान रोशन लाल पासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार रोशन लाल पासी ही पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने को लेकर पूर्व प्रधान मनोज की हत्या की साजिश रची गई थी। अब तक इस मामले में तीन शूटरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि चौथे आरोपी सूरज पासी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है।

हत्याकांड के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments