Ticker

6/recent/ticker-posts

महेवाघाट पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा, चोरी के 18 घंटे-घंटियां बरामद...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : महेवाघाट थाना पुलिस ने मंदिरों से घंटे और घंटियां चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 18 घंटे और घंटियां भी बरामद की हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक महेवाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिम सरावां गांव स्थित बौखर बाबा शिव मंदिर से 29 और 30 अप्रैल की रात घंटियां चोरी हो गई थीं। इसके बाद 11 मई को शाहपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर से भी अज्ञात चोर घंटे चोरी कर फरार हो गए थे। लगातार मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी और दहशत का माहौल था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना महेवाघाट पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हिनौता-धाता मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू गोंड और रवि गोंड निवासी जनपद सतना, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीख मांगने के बहाने गांवों में घूमते थे और मौका मिलते ही मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नहर पटरी के पास गड्ढे में छिपाकर रखे गए 18 घंटे और घंटियां बरामद कर लीं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments