Ticker

6/recent/ticker-posts

वांछित अभियुक्त शाहे जमन गिरफ्तार, पूरामुफ्ती पुलिस को मिली सफलता...

रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह 

प्रयागराज : पूरामुफ्ती पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मंदर मोड़ के पास कार्यालय के पीछे से अभियुक्त शाहे जमन (44 वर्ष) पुत्र माशूक उद्दीन निवासी अहमदपुर असरौली, थाना पूरामुफ्ती को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना पूरामुफ्ती में दर्ज मु.अ.सं. 32/2026 में वांछित चल रहा था। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस के अनुसार शाहे जमन का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ प्रयागराज और कौशाम्बी के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, धोखाधड़ी, जालसाजी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गोवध अधिनियम, गुंडा एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी अभियान थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में चौकी प्रभारी सल्लाहपुर उपनिरीक्षक हंसराज सिंह, आरक्षी गुलशन कुमार तथा दुर्गेश शाह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments