ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में लड़की से दुष्कर्म के चर्चित मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना पूरामुफ्ती में दर्ज मुकदमा संख्या 74/2026 के संबंध में प्रकाश में आए अभियुक्त फारूक अहमद (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय उमर सईद निवासी अहमदपुर पावन, थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी पूरामुफ्ती अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को न्यू रेलवे स्टेशन मनौरी जाने वाले लिंक रोड स्थित मानिकपुर मोड़ से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मामले में पहले से दर्ज मुकदमा धारा 65(1), 137(2), 331(4), 118(1) एवं 351(3) बीएनएस और पास्को एक्ट तहत दर्ज है।
जांच के दौरान फारूक अहमद का नाम भी सामने आया था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस मामले का मुख्य आरोपी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। पुलिस के अनुसार आरोप है कि लड़की को घर से उठाकर ले जाने के बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया था। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अविनाश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अर्जुन तथा आरक्षी सत्येन्द्र विश्वकर्मा शामिल रहे।
0 Comments