रिपोर्ट-जैगम हलीम
सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू स्थित वंदना हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय शिव बाबू की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि शिव बाबू की मौत हो जाने के बाद भी अस्पताल के अंदर उसका इलाज जारी रखा गया। काफी देर बाद जब परिजनों को युवक की मौत की जानकारी हुई तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है।
हंगामे की सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार
0 Comments