Ticker

6/recent/ticker-posts

डीएम ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण, प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित...

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन 

महोबा : जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने मंगलवार, 11 अगस्त को इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी, महोबा का औचक निरीक्षण किया। संस्थान पहुंचने पर अग्रणी जिला प्रबंधक सरोज कुमार एवं संस्थान के निदेशक राम कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का बेहतर ढंग से लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियां रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर हुनर विकसित करें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। जिलाधिकारी ने संस्थान परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। संस्थान के निदेशक राम कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी को संस्थान में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान के निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य अरुण कुमार उपाध्याय, कु. दीपा रैकवार, गेस्ट फैकल्टी हर्षिता रेनीवाल, कार्यालय सहायक अशोक साहू, राहुल कुमार गुप्ता तथा कर्मचारी सुरेंद्र भूषण, शिव कुमार पाल सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments