रिपोर्ट-विनय गुप्ता
प्रयागराज : शहर के बैरहाना क्षेत्र के मेले में मां काली का स्वांग निकाला गया। इस दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पहुंचकर मां काली की आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वांग के आयोजन और उसके महत्व के संबंध में अपनी बात मीडिया के सामने रखी। आयोजन के दौरान मां काली के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव नजर आया।
कार्यक्रम में स्वांग कमेटी के अध्यक्ष टीटू साहू, पूर्व पार्षद जगमोहन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, विशाल गुप्ता और पूर्व पार्षद बबली साहू सहित अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बैरहाना क्षेत्र में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। मां काली के सोंग को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
0 Comments