रिपोर्ट-वीरेन्द्र कुमार
कौशाम्बी : शारदीय नवरात्रि के महानवमी पर्व पर जिले में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। इस पावन अवसर पर टीबी न्यूज के कौशाम्बी जिला प्रभारी एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि महासंघ के जिला महामंत्री वीरेंद्र कुमार वाल्मीकि ने अपने आलमचंद गांव स्थित आवास पर विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को तिलक लगाकर उनका पूजन किया और पुष्पवर्षा कर सम्मान किया। इसके बाद कन्याओं को श्रद्धापूर्वक कन्या भोज कराया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
महानवमी के अवसर पर वीरेंद्र कुमार वाल्मीकि ने मां दुर्गा से परिवार एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की मंगल कामना की। नवरात्रि के अंतिम दिनों में कन्या पूजन को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि कन्याओं के पूजन और सेवा से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। इस अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।
0 Comments