Ticker

6/recent/ticker-posts

मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री का आरोप, बड़े गांव में ग्रामीणों ने उठाए सवाल...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के बड़े गांव में संचालित एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित अथवा नियंत्रित श्रेणी के कफ सिरप की बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मेडिकल स्टोर पर CANDYKUF नामक सिरप की बिक्री को लेकर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर इस सिरप की बिक्री नियमों को दरकिनार कर की जा रही है। बताया जा रहा है कि CANDYKUF सिरप में Codeine Phosphate (कोडीन फॉस्फेट) और Triprolidine Hydrochloride (ट्रिप्रोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड) सक्रिय तत्व मौजूद हैं। दवा की बोतल पर लाल रंग की चेतावनी पट्टी अंकित है। लेबल पर स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस दवा का इस्तेमाल केवल पंजीकृत चिकित्सक की लिखित पर्ची और उनकी निगरानी में ही किया जाना चाहिए। साथ ही इसे बच्चों के इस्तेमाल के लिए अनुपयुक्त बताया गया है।

कोडीन युक्त दवाओं के दुरुपयोग से स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। ऐसे में बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के इसकी बिक्री और वितरण को लेकर नियमों का पालन बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग से मामले की जांच कराने, मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध दवाओं के दस्तावेजों की जांच करने तथा बिक्री से संबंधित नियमों के अनुपालन की पड़ताल करने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और संबंधित मेडिकल स्टोर की जांच कर क्या कार्यवाही करते हैं।

Post a Comment

0 Comments