Ticker

6/recent/ticker-posts

जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने मां को पीटा, बहू पर भी लगाया मारपीट का आरोप...

रिपोर्ट-महेन्द्र प्रताप 

कौशाम्बी : चरवा थाना क्षेत्र के बहादुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बेटे ने अपनी ही मां को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने अपनी बहू पर भी मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक बहादुर गांव निवासी आसा देवी का आरोप है कि जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर उनका बेटा और बहू आए दिन विवाद करते हैं। महिला का कहना है कि जमीन का बंटवारा पहले ही किया जा चुका है, लेकिन सबसे छोटे बेटे की शादी अभी बाकी है। इसी वजह से उसके हिस्से का बंटवारा शादी के बाद नियमानुसार करने की बात कही जा रही है।

आरोप है कि इसके बावजूद बेटा और बहू आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करते रहते हैं। पीड़िता के मुताबिक, बुधवार सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान बेटे ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित मां ने चरवा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments