Ticker

6/recent/ticker-posts

मरदानपुर में जमीनी विवाद को लेकर हंगामा, गाली-गलौज कर धमकाने का आरोप...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में करीब 30 साल पहले खरीदी गई जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में स्वर्गीय राम कुमारे की पत्नी जगपतिया ने गांव के ही तीन सगे भाइयों पर गाली-गलौज करने, जमीन खाली कराने के लिए दबाव बनाने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उनके पति ने करीब 30 वर्ष पूर्व गांव के रहने वाले स्वर्गीय लालजी पुत्र राम प्रताप से तीन बिस्वा 14 धूर जमीन खरीदी थी। इसके एवज में लालजी को 30 हजार रुपये भी दिए गए थे। महिला का कहना है कि तभी से वह उक्त जमीन पर काबिज हैं और जमीन पर उनका शौचालय व दीवार भी बनी हुई है।

आरोप है कि अब स्वर्गीय लालजी के बेटे विजय सिंह, ज्ञान सिंह और चन्द्रभास जमीन खाली कराने को लेकर आए दिन विवाद करते हैं। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसी गाटा संख्या की जमीन अन्य लोगों को भी बेची गई थी, जो आज भी अपने-अपने हिस्से पर काबिज हैं। इस विवाद से परेशान होकर जगपतिया ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और अपनी जमीन पर कब्जा सुरक्षित रखने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments