Ticker

6/recent/ticker-posts

सरांय अकिल पुलिस ने दलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार...

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह, प्रदीप कुमार

कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 21-09-19 को थाना सरायअकिल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घोसिया में एक नाबालिग 13 वर्षीय लड़की के साथ 3 अभियुक्तगण मो0 छोटका उर्फ आतंकवादी, बड़का पुत्रगण मो0 इस्माइल, मो0 नाजिम पुत्र उवैस उल्ला निवासी घोसिया थाना सरायअकिल, जनपद कौशाम्बी द्वारा बलात्कार कर उसका वीडियो बनाये जाने के सम्बन्ध में थाना सरायअकिल पर मु0अ0सं0-314/2019 धारा 376(2)(1), 376(D), 354(ग),506, 286 भा0द0वि0 व 3(2)(5), 3(1)(12) एससी-एसटी एक्ट,3/4 पाक्सो एक्ट व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया है। जिसम एक अभियुक्त मो0 नाजिम को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उक्त अभियोग की विवेचना अपर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार को आवंटित करते हुये उनके सहयोगार्थ क्षेत्राधिकारी मंझनपुर श्री एनएन पाठक, 2 निरीक्षक अनन्त प्रसाद तिवारी व रुद्र नारायण द्विवेदी की एसआईटी गठित कर दी गयी है। फरार/वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 5 टीमें (02 टीम ADG ZONE महोदय द्वारा, 1 टीम थाना प्रभारी सरायअकिल श्री मनीष कुमार पाण्डेय, 1 टीम उ0नि0 अभिलाष तिवारी चौकी प्रभारी तिल्हापुर, 1 टीम SOG प्रभारी के नेतृत्व में ) गठित की गयी है जो निरन्तर सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण एवं 161 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत बयान अभिलिखित किया जा चुका है। 164 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत बयान अंकित कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुयी है। पीड़िता को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हो गयी है, उक्त अभियोग में 3 दिन में अरोप पत्र प्रेषित कर अभियुक्तों के विरुद्ध NSA की कार्यवाही की जायेगी । जिला जज महोदय से वार्ता कर अभियोग का शीघ्र ट्रायल कराकर अभियुक्तों को कठोर से कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments