ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह, प्रदीप कुमार

कौशाम्बी : जनपद में सरांय अकिल के घोंसिया गाँव मे पाँच मुस्लिम युवकों द्वारा 14 वर्षीय दलित किशोरी से गैंगरेप के अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है जो मानवता को शर्मशार कर रहा है। घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौलबन गया है। घटनास्थल पर सरांयअकिल, करारी, पिपरी, कौशाम्बी, पीएसी, क्यूआरटी के साथ कई पुलिस की टीमे पुलिस कप्तान ने लगा दिया है । गुस्साये स्थानीय लोगों पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है, सैकड़ों की संख्या में गुस्साई भीड़ नें सरांय अकिल थाना में पथराव भी किया है, पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और महौल को शान्त कराया, इस घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है, कस्बे में कर्फ्यू का माहौल छाया हुआ है स्थानीय पुलिस ने पूरी मार्केट बंद करा दिया है।

घोसियां गाँव की रहने वाली दलित किशोरी के साथ हुए इस गैंगरेप के मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता ने हल्का दारोगा और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है । इंस्पेक्टर मनीष पांडेय के खिलाफ सीओ जांच के आदेश दे दिए है। शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़िता के पिता ने पुलिस पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है ।
0 Comments