Ticker

6/recent/ticker-posts

विकलांग से आवास के नाम पर 20 हजार की हुई डिमाण्ड, विकलांग ने सभासद के खिलाफ डीएम से किया शिकायत...

रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का पारा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया जब करारी कस्बा का एक गरीब विकलांग व्यक्ति ने लिखित तहरीर के माध्यम से अपनी दर्द भरी दास्ताँ सुनाई, शिकायत कर्ता का आरोप था कि पिछले दो वर्षों से वह ढहे हुए मकान में ज़िन्दगी बसर कर रहा है। सरकार की आवास योजना का लाभ पाने के लिए उसने आवेदन भी किया इतना ही नहीं जांच पूरी भी हुई लेकिन सभासद द्वारा की गयी 20 हजार रुपये की नगदी डिमाण्ड न पूरी होने के कारण आज तक उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है ।
करारी कस्बा के हज़रतगंज मोहल्ला निवासी शिकायत कर्ता परवेज़ खान पुत्र नसीम की बातों पर यदि यकीन करें तो उसका आरोप है कि बरसात के इन दिनों में उसका परिवार हैरान परेशान है। शिकायत कर्ता 95 प्रतिशत विकलांग है। चल फिर पाने में बिलकुल असमर्थ है। जिसकी एक शादी करने लायक एक बहन भी है। लेकिन गरीबी के कारण अभी तक शादी भी नही हो सकी। पीड़ित की माँ भी मर चुकी है। कमाई का कोई ज़रिया नही है। बूढ़ा बाप किसी तरह मजदूरी कर के दो वक्त की रोटी का इंतज़ाम करता है। कमाई इतनी नही है कि वह पक्का नुमा मकान बनवा सके। पीड़ित का आरोप है कि मैन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था और लिस्ट में नाम भी आ गया था लेकिन के मेरे वार्ड का सभासद मोख्तार शेख मुझसे आवास के नाम पर बीस हज़ार रुपए की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर पीड़ित को अपात्र घोषित कर दिया जाता है। जिस कारण आज तक गरीब को आवास योजना का लाभ नही मिल पाया है। पीड़ित ने डीएम से रो-रोकर अपनी दास्तान सुनाई तो डीएम का सभासद के ऊपर पारा गर्म हो गया, डीएम ने जांच कर सभासद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करवा कर पीड़ित को आवास दिलाने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments